Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

उपायुक्त ने समाहरणालय कार्यालयों एवं सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने समाहरणालय कार्यालयों एवं सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चतरा ब्यूरो महेंदर कुमार की रिपोर्ट

चतरा: चतरा उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा समाहरणालय के कार्यालयों और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर की अच्छे से साफ सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था समेत अन्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात उपायुक्त चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और रजिस्ट्रेशन काउंटर, पोस्टमार्टम वार्ड समेत अन्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल को निर्देशित करते हुए सदर अस्पताल में भी मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल, शौचालय, अस्पताल एवं वार्ड की साफ सफाई, मरीजों का रजिस्ट्रेशन, दवा, समय पर इलाज, पोस्टमार्टम, चिकित्सकों की उपस्थिति समेत अन्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने विभिन्न वार्ड में जाकर मरीजों से भी मुलाकात कर उन मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान उपायुक्त संग मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Post