Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

आदित्यपुर में जिंको इंडिया कंपनी पार्टनरशिप विवाद में जियाडा द्वारा रद्द आवंटन को बहाल करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय निदेशक से मिला सिया का प्रतिनिधि मंडल, निदेशक ने स्पष्ट रूप में कहा अपील में जाएं

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी जिंको इंडिया इन दिनों विवाद में फंसी हुई है. कंपनी का मुद्दा पार्टनरशिप विवाद में है. जिसमें जियाडा द्वारा तीन-तीन दावेदारों का पक्ष हाई कोर्ट के निर्देश पर सुनने के बाद जियाडा के टर्म ऑफ कंडीशन का उल्लंघन पाए जाने पर प्लॉट का आवंटन ही रद्द कर दिया गया है.

आवंटन को पुनर्बहाली करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से सिया का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मिला है. प्रतिनिधि मंडल को निदेशक ने स्पष्ट रूप में कहा है कि मैंने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद नियम संगत फैसला सुनाते हुए प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया है, आप इस फैसले के विरुद्ध उद्योग सचिव के यहां अपील में जा सकते हैं. सिया अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महासचिव उदय सिंह और कोषाध्यक्ष आशीष घोष ने बताया कि कंपनी को महिला उद्यमी सिद्धि सिंह ने आशा अग्रवाल नामक महिला उद्यमी से खरीदी है. इस कंपनी को डवलप करने के लिए 4 करोड़ का ऋण पंजाब नेशनल बैंक से अपने घर को बंधक रखकर सिद्धि सिंह ने ली थी. अब कैसे जियाडा आवंटन रद्द कर दी है. वे लोग क्षेत्रीय निदेशक को अपनी बात रख चुके हैं अब आगे उद्योग सचिव के पास अपील करेंगे.

Related Post