*शिवचरण महतो के आवास पहुँचें AISMJWA के प्रदेश प्रभारी*
सरायकेला-खरसंवा-राजनगर ब्लाॅक के समीप रहने वाले दैनिक भास्कर के पत्रकार शिवचरण महतो के पिता के देहांत की ख़बर पाकर AISMJWA की टीम उनके आवास पहुँची.सांत्वना देते हुए प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने शिवचरण को कहा कि ऐसोसिएशन आपके दुख में शामिल है और किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए आपके साथ हैं.मौके पर ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय,कोल्हान उपाध्यक्ष मनोज सिंह,रविकांत गोप,महासचिव अजय महतो,सरायकेला जिला सचिव दीपक महतो सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

