जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 45वीं सब जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ने बालक एवं बालिका वर्ग की टीम की घोषणा कर दी है। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित 10वीं सब जूनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
बालक वर्ग की झारखंड टीम में मोहम्मद समीर अंसारी, बलराज सिंह, पवन तिवारी, हिमांशु कुमार, विशाल राज, मयंक यादव, तन्द्रा मोहित, अनुराग ठाकुर, आयुष पांडेय और फरीद खान को शामिल किया गया है। टीम के कोच केएस राव और मैनेजर के श्री निवास राव होंगे। फरीद खान को टीम का कप्तान तथा आयुष पांडेय को उपकप्तान बनाया गया है।
बालिका वर्ग में रानी कुमारी, दीपा रानी महतो, आरूषि सोना, अंजनी कुमारी, रिंकी कुमारी पंडित, मुस्कान यादव, इच्छा कुमारी, खुशवंत कौर, हर्षिता कुमारी और अंकिता कुमारी का चयन हुआ है। टीम की कोच सोनम मिश्रा, मैनेजर वाई शांति ज्योति और फिजियो अमीषा कुमारी हैं। अंकिता कुमारी को कप्तान तथा हर्षिता कुमारी को उपकप्तान बनाया गया है। झारखंड से बिरेंद्र कुमार मिश्रा रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
दोनों टीमों की पूरी जिम्मेदारी झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के शिवा राव को सौंपी गई है। टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने की तैयारी में एसोसिएशन के महासचिव मज्जी रवि कुमार, संयुक्त सचिव के राम कृष्णा राव, धीरेन पांडा, मनिन्दर नाथ दास, केएस राव, जी सन्यासी राव, डी सूर्य भूषण राव, के विश्वरूपा राव, मंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा। एसोसिएशन के सदस्यों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने झारखंड की सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

