लातेहार जिला के चंदवा अस्पताल स्थित अति भ्रष्ट बीपीएम विशाल मिश्रा के काले कारमाने
*बीपीएम विशाल मिश्रा को बर्खास्त करे: रवि डे*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा 5 अप्रैल 2022 को समाजसेवी रवि कुमार डे ने कहा कि सेटिंग गेटिंग के आधार पर बीपीएम विशाल मिश्रा की पोस्टिंग चंदवा अस्पताल में पुनः किया गया है।इसके पूर्व विशाल मिश्रा के विरुद्ध अनेको आरोप होने के कारण चंदवा से बरवाडीह अस्पताल में सीएस लातेहार ने पोस्टिंग की थी।
श्री मिश्रा के जाने के बाद चंदवा अस्पताल में स्वच्छ वातावरण हो गया था।
श्री मिश्रा के आने के बाद सर्वप्रथम सफाई कर्मियों का बा दस्तूर शोषण उत्पीड़न वेतन काटने की धमकी देना शुरू हो गया सहिया लोगों का भोजन में भी कटौती भोजन देने वाले की राशि में कमीशन मांगा जाता है। वही एएनएम से कमीशन मांगा जाता है। कोविड में कार्य कर रहे भेरिफायर को भी आज तक प्रोत्साहन राशि नही दिया गया है। कई बार प्रभारी डॉ नन्द कुमार पांडेय से शिकायत करने के बाद भी आज तक भेरिफायर का कमीशन नही देने पर प्रोत्साहन राशि नही मिला। वही बाजार से दवा खरीदने में भी भारी कमीशन खोरी श्री मिश्रा द्वारा की जाती है इतने भ्रष्ट व्यक्ति डॉक्टर के आवास में रह रहा है और मरीज को सोने वाले बेड भी अपने रूम में रख कर सोने का काम करता है। डॉ आवास में ही रह कर अपने काले कारनामे का सिक्का चलाते रहता है श्री देने झारखंड के मुख्य सचिव लातेहार जिला के उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर अनुरोध किया है कि ऐसे ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को जांच कर अविलंब बर्खास्त किया जाए जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वातावरण स्वच्छ बना रहे।

