कामता देवीमंडप समेत तीन चापानल डेड, पेयजल के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में मचा हाहाकार
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा23 मार्चव2022 को प्रखंड क्षेत्र के कामता पंचायत की ग्राम कामता स्थित पतराटोली के देवीमंडप का चापानल वर्षों से डेड पड़ा है, तीन चार माह से पतराटोली के आंगनबाड़ी केंद्र का तथ मजीद खान के घर की पास का भी चापानल डेड हो गया है, माकपा नेता अयुब खान ने टोले का दौरा किया, ग्रामीण शाहबान खान बाबा, शाहिद खान, मोफील खान, फिरदौस खान, इरफान खान ने बताया कि तीन चापानल डेड हो जाने से पेयजल के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में हाहाकार मचा हुआ है, पानी के लिए महिलाओं पुरुषों और बच्चों को गांव में भटकना पड़ रहा है, बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं टोले वासी, करीब चालीस टोले की आबादी वाले यह टोला एक चापानल के सहारे है,
वहीं दूसरी ओर पूजा स्थल देवीमंडप का चापानल करीब तीन चार वर्षों से डेड पड़ा हुआ है, यहां कामता, कुजरी, परसाही, बेलवाही, पतराटोली व अन्य टोले के ग्रामीण प्रत्येक दिन पूजा करने आते हैं, चापानल डेड के कारण श्रद्धालु घर से लोटे में पानी लेकर आते हैं पूजा करने, पूजा की पानी के लिए भी श्रद्धालुओं को तरसना पड़ रहा है,
देवीमंडप के सेवक सह ग्राम प्रधान पचु गंझु के आग्रह पर माकपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने देवीमंडप पहुंचकर मंडप के सेवक सह ग्राम प्रधान पचु गंझु से मिले और डेड चापानल को देखा तथा श्रद्धालुओं को हो रही पानी समस्या से सेवक ने माकपा नेता को अवगत कराया इसके बाद ग्रामीणों से हस्ताक्षरित ज्ञापन को लेकर माकपा नेता अयुब खान और ग्राम प्रधान पंचु गंझु ने पीएचडी विभाग पहुंचे, जेई सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर टोले में पानी समस्या जल्द दुर करने की आग्रह उनसे किया इसपर जेई ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए टोले में पानी संकट दुर करने की बात कही।

