Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

युवा समाजसेवी सूरज मंडल ने रासन बितरण नही होने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

पोटका/ पूर्वी सिंहभूम /झारखंड

संवादाता रंजन दास कि रिपोर्ट।

सूरज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के 34 पंचायतों में माह फरवरी व मार्च 2022 का जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा सस्ते दर पर खाधान्न वितरण नहीं करने के संबध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

ग्रामीणों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा माह फरवरी व मार्च 2022 का सस्ते दर पर खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाधान (चावल + गेहूँ) का वितरण 22 मार्च 2022 तक नहीं किया गया है। सस्ते दर पर दो माह का लगातार खाद्यान्न नही मिलने से हम गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रोज अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली के दुकान जाते हैं, खाधान की मांग करते हैं। लेकिन जन वितरण दुकानदार खाद्यान्न नहीं आया है कहकर लोंगो को खाली हाथ लौटा देते हैं। ग्रामीणों को शंका है कि विभागीय मिलीभगत से खाधान्न का कालाबाजारी किया जा रहा है। इसी तरह लॉकडाउन के दौरान सितंबर-2021 माह का खाधान्न सभी कार्डधारियों को नहीं मिला। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आखिर पोटका प्रखण्ड में ही खाद्यान्न नियमित क्यों नहीं वितरण हो पा रहा है। सरायकेला जिले के पड़ोस के प्रखंड राजनगर में नियमित रूप से खाधान (पीएमजीबाई एवं एनएफ एमए) का वितरण किया जा रहा है। पोटका प्रखण्ड में नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं मिलने के लिए दोषी या जिम्मेवार कौन है ।क्या विभागीय लापरवाही से खाद्यान्न का कालाबाजादी सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है । ग्रामीण की मांग करते हैं कि सितंवर -2021 तथा फरवरी मार्च 2022 के दो योजना का खाद्यान्न क्यों नहीं मिला इसकी जाँच कर दोषियों पर कारवाई किया जाय। तथा गरीबों को खाद्यान दिलाने का मांग किया गया। जिसमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवी सुरज मंडल, राजू गोप, आयुष महाकुड़, सोमेन मंडल, प्रणाय कुमार, श्यामल प्रधान,रंजन कुमार रविन्द्र नाथ मुंडा, एवं भाजपा आसनबनी मंडल के अध्यक्ष हलधर दास जी सामिल हुए ।

Related Post