Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में जम कर मार पिट हुई

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में जम कर मार पिट हुई

.. चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 5 मार्च 2022 को, चंदवा थाना क्षेत्र के कमाता में दो परिवार के बीच बहुत दिनों से जमीन विवाद चल रहा था।

यह विवाद धीरे धीरे बढ़ता ही चला गया। शनिवार को सुबह इतना विवाद बढ़ गया कि दिनों पक्ष के तरफ से हथवडा और रॉड चलना शुरू हो गया। काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सूरज केशरी के नाम से एक प्रधानमंत्री आवास आया है।

उसी का निर्माण कार्य चल रहा है। तभी जमीन विवाद को लेकर बैद्यनाथ केशरी के द्वारा लातेहार एसडीएम के यहाँ आवेदन दे कर धारा 144 लगा दिया गया था।

परंतु जांच के बाद सूरज केशरी के पक्ष में चला गया। इधर भवन निर्माण कार्य होता देख बैद्यनाथ केशरी के द्वारा कार्य होने पर रोका गया तो बात बढ़ गई।

 

जिससे दिनों पक्षों के तरफ से मार पीट बहुत हुवा। सभी के माथे में गम्भीर चोट आई है। घायल कोशिला देवी बैजनाथ केशरी ,अमित केशरी, ज्योति देवी, इनु कुमारी वही दूसरा पक्ष सूरज केशरी अंजू देवी सिद्धांत केशरी, शुभम केशरी को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के रेख में भर्ती किया गया। इधर घटना की जानकारी चंदवा पुलिस बताई गई है।

Related Post