काला बिल्ला लगाकर पत्रकारों ने किया न्यूज़ कवरेज
पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो अजय सिन्हा
लातेहार: लातेहार में ऑल इंडिया ए स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय सिन्हा व जिला अध्यक्ष रोशन गुप्ता की अगुवाई में जिले के पत्रकारों ने बाइक रैली निकालकर सरकार से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का मांग किया है । इधर अपने संबोधन में प्रमंडल अध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में झारखंड में अपराधियों द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहे हैं उन पर जानलेवा हमला किए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। सरकार को पत्रकारों के रक्षा हेतु सुरक्षा कानून अविलंब लागू करना चाहिए। इधर एआईएसएम जिलाध्यक्ष सह पत्रकार रोशन गुप्ता ने कहा कि पत्रकार बैजनाथ महतो व राहुल पांडे के हमलावरों को पुलिस के द्वारा अब तक गिरफ्तार नहीं किया जाना सरकार की ढुलमुल नीति को दर्शाता है। अपराधी दिनों दिन पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं । परंतु इस मामले में सरकार का मौन रहना उनकी कमजोरी को उजागर करता है। वांही बब्लू खान ने कहा की देश के चौथे स्तंभ पर लागतार हमले होना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार मौन है जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे इधर पत्रकार विभूति नाथ सिंह ने सरकार से गंभीर रूप से घायल पत्रकारों के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का मांग सरकार से किया है।
बाइक रैली में पत्रकार राहुल पांडे, दीपक मिश्रा ,मोहम्मद मुबारक, राजीव उ रांव ,नीहित कुमार, वीरेंद्र प्रसाद ,राजेश कुमार, रामकुमार बब्लू खान मोहमद ऐजाज उर्फ टीपू समेत कई शामिल रहे।
काला बिल्ला लगाकर पत्रकारों ने किया न्यूज़ कवरेज पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो अजय सिन्हा

