Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे बालूमाथ के मनन डीह गांव,और मृतक के परिजनों से की मुलाकात

संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट बालूमाथ
चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे बालूमाथ के मनन डीह गांव,और मृतक के परिजनों से की मुलाकात, और गहरी शोक सवेंदना व्यक्त की है और बच्चियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।गौरतलब होंकी शनिवार को बालूमाथ प्रखंड के शेरे गड़ा पंचायत अंतर्गत मननडीह के बुकरु साइडिंग के दक्षिण स्थित तालाब में कर्मा डाल विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की मौत डूबने से हो गई थी।माननीय सांसद घटना को लेकर जिले के उपायुक्त से लगातार संपर्क स्थापित कर पिडित परिवार को हर सम्भव मदद देने की बात कही ,साथ ही जिस तालाब में डूबने से बच्चियों की मौत हुई है उसकी जांच रिपोर्ट अविलम्ब मांगा है।आज सुबह ही सांसद दिल्ली से फ्लाइट द्वारा रांची पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलने बालूमाथ स्थित गांव पहुंचे।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृषणा सिंह समेत भाजपा कमिटी मौजूद थे।

Related Post