बरवाडीह । शुक्रवार को लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम आवराझरिया में आजाद फुटबॉल कलब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुका बला खेला गया। इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह लातेहार नगर प्रत्याशी श्रीमती बिलासी टोपनो जी एवं झामुमो बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का आगाज किया। जहां बिलासी टोपनो ने कहा कि खेल हमारे जीवन को स्वस्थ्य बनाता है, आज के दौर व परिवेश में अपने जीवन मे खेल को शामिल करना बेहद जरूरी है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है हमारी सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए तमाम सुविधाएं दी रही है। श्रीमती टोपनो जी के द्वारा विजेता उपविजेता के बीच में 6 खांसी का वितरण किया गया वहीं शशि भूषण तिवारी ने कहा की खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना को बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में हार जीत लगी रहती है ऐसा नहीं कि हर बार कोई एक टीम ही हारती है। बस खेल में आपसी तालमेल के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम की जीत होती है। इसलिए हार से कभी हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है बल्कि हार से सिख लेने की जरूरत होती है। वहीं समापन समारोह में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा लातेहार जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह खरवार टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह, श्री सुरेंद्र सिंह ,सचिव श्री सतान यादव, श्री मनोज कुमार, श्री मुकेश सिंह ,श्री रंजीत सिंह, श्री जठे सिंह, श्री संतोष सिंह खरवार श्री प्रकाश भुइयां ,आप सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।

