Breaking
Fri. May 1st, 2026

झारखंड टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश सिंह

Jamshedpur:झारखंड टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोकपडा में हुई। उक्त बैठक का आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के अभिन्नंदन करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए एन.के राय ने कहा कि Aituc ऐसा संगठन है जो सदैव मजदूर हित के लिए संघर्ष करता है।

बी सिंहदेव ने कहा कि आपने जो भरोसा ओमप्रकाश सिंह के ऊपर किया है,उसमे आपको कभी भी निराशा नहीं मिलेंगी। अंत में ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस यूनियन की संबद्धता Aituc से कराने के लिए राज्य सचिव के पास भेज दिया गया है।साथ ही उन्होंने मजदूर साथियों को भरोसा दिलाया कि उनके हर प्रकार के समस्याओं का निदान कराने के लिए प्रयास करेंगे और मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया है।

इस बैठक में आई. सी.सी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बी. एन सिंहदेव,सहायक सचिव एन.के राय एवं झारखंड टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन के महासचिव रतन महतो समेत कई लोग शामिल थे।

Related Post