Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बीडीओ के निर्देश पर मास्क जांच अभियान चलाया गया

बासुकीनाथ

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस के मौके पर जरमुंडी प्रखंड में सघन मास्क एवं ईपास जांच अभियान चलाया गया।अभियान चलाया गया। इसके तहत दुमका जिला के देवघर सीमा पर वाहनों की सघन जांच की गई। तालझारी थाना अंतर्गत चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी मंगन कुमार राव ने बताया कि सरकारी निर्देश को कड़ाई से पालन कराने के लिए आने जाने वाले वाहनों की ईपीएस एवं मास्क की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरी ओर जरमुंडी थाना क्षेत्र में भी मास्क जॉच को अंजाम देने के लिए दंडाधिकारी मुकेश मसात एवं पुलिस अवर निरीक्षक अनिल मोहाली मोर्चा संभाले हुए थे। चेकिंग के दरमियान नियम की परवाह नहीं करने वाले वाहन चालको से 1180 रुपया वसूला गया।

Related Post