Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

जुगसलाई फाटक जलजमाव का स्थायी समाधान हो-अनिल मोदी।

अनिल मोदी

जमशेदपुर-17 जून।जुगसलाई क्षेत्र कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक हब है।कोल्हान एवं निकटवर्ती राज्य ओडिशा से हज़ारों लोग रोज यहां कारोबार करनें आते है।जुगसलाई में प्रविष्ट हेतु जुगसलाई फाटक से होकर गुजरना पड़ता है।किंतु बारिश के मौसम में जुगसलाई फाटक के पास जलजमाव हो जाता है।जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है।विगत एक सप्ताह से बारिश के कारण जुगसलाई फाटक के पास स्थिति ओर खराब हो गई है,दोपहिया सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है एवं 4 पहिया वाहन जाम में फंस कर खराब हो रहें है।इस बाबत जानकारी मिलने पर आज भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी कार्यकर्ताओं के साथ फाटक पहुचें ओर जलजमाव का निरीक्षण किया।इस संदर्भ में अनिल मोदी ने बताया कि लगातार बारिश होने से यहाँ जलजमाव हो जाता है।पूर्व में भी मोदी द्वारा यह मामला जिला प्रसाशन को संज्ञान में देने पर प्रशासन के द्वारा पानी निकासी कर इसका समाधान किया गया था।परंतु हर वर्ष लगातार बारिश होते ही यहाँ तालाब जैसी स्थिति हो जाती है।उन्होंने बताया कि पहले यहां एक नाला था जिससे होकर पानी निकल जाता था।परंतु ओवर ब्रिज निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाने के दौरान वो नाला क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण स्थिति ओर विकराल हो गई है।उन्होंने मांग की है कि यहाँ एक भूमिगत नाले का निर्माण किया जाए अथवा कोई और स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Related Post