Breaking
Thu. May 7th, 2026

अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ, रोजाना दोपहर में मिलेगा निःशुल्क भोजन

पूर्वी सिंहभुम जिला मारवाड़ी सम्मलेन की पहल

जमशेदपुर। अन्न का कभी तुम अपमान न करना, जरूरत मंद को जरूर दान करना का संदेश देते हुए पूर्वी सिंहभुम जिला मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के सामने बने गेस्ट हाउस में रहने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को रोजाना दोपहर का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। साल के 365 दिनों तक लगातार चलने वाले अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हॉस्पिटल के टाटा वर्कर्स यूनियन रेस्ट हाउस में किया गया। इस कार्यकम का संयोजक महाबीर अग्रवाल (सोनारी) को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया, उपाध्यक्ष उमेश शाह, निर्वातमान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, वरीय संरक्षक सदस्य अरुण बाकरेवाल, छीतरमल धूत, विश्वनाथ महेश्वरी आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने आज का दिन एक यादगार एवं ऐतिहासिक बताया। जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा कि आरंभिक स्तर पर आवश्यकता अनुसार रोजाना 80 पैकेट भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इसकी और जरूरत होने पर भोजन पैकेट की संख्या बढाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने बताया की बहुत दिनों से जरूरतमंदो के लिए इस प्रकार की योजना का शुभारंभ करने की योजना थी। कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी जरूरत की सूचना जिला संगठन को मिलने पर आज इस कार्य्रकम का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि समाज एवं बंधुओ द्वारा जिले के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है और इसे एक सार्थक प्रयास के रूप में बताया जा रहा है। जिले ने एक दिन के भोजन कार्य्रकम हेतु सहयोग राशी 2100 रूपये रखी है। चूँकि यह साल के 365 दिनों का लगातार कार्यक्रम है तो समाज बंधुओ से आग्रह होगा इस महान कार्य में अपना सहभागिता सह सहयोग अवश्य दे। विस्तृत जानकारी एवं सहयोग हेतु जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, महामंत्री अरुण गुप्ता एवं कार्यकम संयोजक महाबीर अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है। मौके पर प्रमुख रूप से नरेश मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल (कदमा), अशोक अग्रवाल (धतकीडीह), मुरारीलाल अग्रवाल (भालूबासा), दीपक आदि उपस्थित थे।

Related Post