Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

अटैक्सिया बिमारी से पिड़ित बच्चों से मिले बीडीओ, ईलाज मे आर्थिक सहायता दिलाने को दिया भरोसा

चंदवा। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर दुर्लभ अटैक्सिया बिमारी से पिड़ित बच्चों लक्की अली उम्र 17 और अरमान अली 10 से उसके घर पहुंचकर बीडीओ गनेश रजक ने बिमारी के संबंध में माता नुरजहां बीवी और पिता रसीद मियां से जानकारी ली, ईलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, बेहतर इलाज करवाने के लिए बीडीओ और चिकित्सक निर्मला शांति लकड़ा ने चर्चा किया, चेकअप कर आवश्यक दवा दी ,बीडीओ ने कहा कि ईलाज मे जो भी खर्च होगा उसे जिला प्रशासन उठाएगी, आप जिस अपस्ताल में ईलाज कराना चाहते हैं, आप करा सकते हैं, जो अस्पताल में आप ईलाज कराएंगे उस अस्पताल मे खर्च का ईस्टिमेट जितना जल्द हो आप देदें, मौके पर डाक्टर तरूण जोश लकड़ा, अपस्ताल कर्मी धनेश्वर प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सह माकपा नेता अयुब खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान, माकपा जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह, हैदर मियां, जमीर टेलर, क्यामुदीन मियां, सकुर मियां, विजय साव, सदाम मियां, असरफ टेलर, अमीत कुमार, मोख्तार उर्फ बल्ला, मो0 इम्तयाज राईन,। शाहिद अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post