Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

ढिबरी से घर में लगी आग सारा समान जलकर राख

घाटशिला:- अनुमंडल के बनकटी पंचायत स्थित बरडीह टोला निवासी निश्चिंतो चालक के घर में ढिबरी से लग जाने के कारण घर का सारा समान जल कर राख हो गया । घर में आग लगने आग बाद ग्रामीणों ने बगल के कुआं एवं चपा नल आग पानी लाकर आग को बुझाया । इधर कुछ ग्रामीणों ने फायर फाइटिंग के टीम को भी सूचना दी थी । फायर ब्रिगेड की टीम को आने से पहले ग्रामीण आपको बुझा चुके थे। घटना के संबंध में निश्चिंत चालक की पत्नी साधना चालक बताया कि रात ढिबरी जल रहा था । घर के बच्चे सरस्वती पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे घर का पूरा परिवार बच्चों के द्वारा पूजा की तैयारी को देख रहे थे । अचानक आग की लपटे घर से निकलते देख घर की ओर जाने पर देखा कि पुरा घर धू-धू कर जल रहा है जिसमें घर का सारा समान जल कर राख हो गया । जिसमें घर में रखे पंखा, डीटीएच राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक का पास बुक, जमीन के कागजात समेत 9 हजार नगद रुपया, गैस चुल्हा, खाने पीने के समान कपड़े समेत लाख रुपए के समान जलकर राख हो गए ।गनिमत था कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ नहीं तो बड़ दुर्घटना घट सकती थी।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post