Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

*नकटी पंचायत के कंकुवा में सांसद जोबा मांझी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के कंकुवा गांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सांसद जोबा मांझी को दी थी। इसके बाद सांसद के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बंदगांव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंकों ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब गांव में बिजली व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

इस मौके पर दोराय जोंकों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या की जानकारी सांसद जोबा मांझी को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पहल की। उनके प्रयास से कंकुवा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली ग्रामीणों की मूलभूत जरूरत है। खराब ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्र की अन्य बिजली समस्याओं को भी संबंधित विभाग के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर संतोष नाग, मनु सामन्त, प्रधान नाग, शिव सांडिल, देव नाग, बागान गागराई, जुरेन्द्र सांडिल, नजीर गागराई, सुशीला देवी, सुनिता नाग, पर्वती सांडिल, कमला नाग, दुगी बंकिरा, रानी सांडिल, रखी पूर्ती और जोबना कूई मौजूद थे।

Related Post