Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

*जिन्तुगाढ़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों ने लिया हिस्सा*

जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम विकास समिति जिन्तुगाढ़ा की ओर से रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मुकाबला जस्ट डु इट और शिव शंकर एफसी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अनुपस्थिति में उनके पुत्र मनोज सिंकु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन मुकाबले में जस्ट डु इट की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिव शंकर एफसी को 2 गोल से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

मौके पर मुंडा सोमनाथ सिंकु, जगदीश सिंकू, सुशील महापात्र, मुंडा विकाश महापात्र, प्रकाश गोप, कृष्ण सिंकु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post