चतरा : यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सवारी। इस घटना में आधे दर्जन सवारियों को मामूली चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप घटी।
जानकारी के अनुसार, रांची से चतरा आ रही पम्मी बस जैसे ही गिरवां गांव के समीप पहुंची, वैसे ही बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस पेड़ से जा टकराई और उसके तने को तोड़ते हुए जंगल में जा घुसी।
गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, वरना कई यात्रियों की जान भी जा सकती थी।

