जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में आजसू पार्टी की ओर से युवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुमन सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं और स्थानीय लोगों ने आजसू की सदस्यता लेकर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
समारोह की अध्यक्षता युवा जिला संयोजक रामदेव हेंब्रम ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आजसू पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर पहले की तरह संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यशैली की जानकारी देते हुए कहा कि आजसू युवाओं को नेतृत्व देने और झारखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। दोनों नेताओं ने नवसदस्यों से संगठन हित में सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।
अपने संबोधन में नेताओं ने 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और झारखंड के जनसरोकारों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
समारोह के दौरान शुभम सोनी, गौतम गोप, देव नामाता, अरमान अली, अभी नामाता, करण राजपूत, सूरज सिंह, सागर गोप, विशाल गोप, अजल दत्ता, आशीष दाना, दुष्णा मार्डी, बैजनाथ पातर, विकास सोरेन, चांदराय हेंब्रम, कुणाल पॉल, कैफ इकबाल (मुसाबनी), राकेश देटा, तनु गोप, रहीम खान समेत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजू कर्मकार, संगठन सचिव लालन झा, रामदेव हेंब्रम, निरंजन महतो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

