Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धांकर का पुलिस मुख्यालय में निधन, कार्यालय कक्ष में मिला शव

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग धांकर का सोमवार को पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अनुराग धांकर को अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामले को आत्महत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल इस घटना से पुलिस विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Related Post