Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्की गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से एक युवती का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रतापपुर थाना आलोक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Post