Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूर्य मंदिर समिति की ओर से इस वर्ष तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 2 से 4 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव के दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागी और समूह अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों या समूहों को समिति की ओर से नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन 2 सितंबर को तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन 3 सितंबर को शाम 5 बजे से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा। ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागी 4 सितंबर को सूर्य मंदिर परिसर में होने वाले फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल शाम 5 बजे से शुरू होगा।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। 4 सितंबर की रात 10 बजे सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में किया जाएगा।

29 अगस्त से मंदिर कार्यालय में मिलेगा प्रतियोगिता का फॉर्म

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 29 अगस्त से सूर्य मंदिर कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगा। फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर निर्धारित की गई है। दोनों प्रतियोगिताओं के आवेदन 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये, जबकि सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता की जिम्मेदारी गुंजन यादव को दी गई है। उनके सहयोग के लिए अखिलेश चौधरी, रूबी झा, बोलटू सरकार, मीरा झा, कृष्णमोहन सिंह, रंजीत सिंह और सीतारामडेरा मंडल के सदस्यों को लगाया गया है।

वहीं, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार बनाए गए हैं। उनके साथ अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय और गोलमुरी मंडल के सदस्य आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Post