Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

*पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि*

चाईबासा: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव दूरदर्शी राजनेता, कुशल प्रशासक और आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने, उदारीकरण की नीति लागू करने और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव का राजनीतिक जीवन सादगी, विद्वता, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि अनुप्रिया सोय, सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप, पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, शिवकर बोयपाई, नारायण सिंह पूर्ती, गणेश किस्कु, सुभाष सोना, विनोद खण्डाईत और राहुल पान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post