Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

ट्रैक्टर टॉली पलटने से युवक की मौत,शव को पुलिस ने कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सेन्हा-लोहरदगा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटना स्थल पुलिस पहुंच शव को कब्जे में ले अग्रतर कारवाई में जुटी। उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के मुर्की गांव में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत घटना स्थल पर हो गया। मृतक की पहचान मुर्की निवासी जौवा उरांव के 23 वर्षीय पुत्र रविन्द्र उरांव के रूप में हुआ। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम मुर्की गांव के अखड़ा के समीप मंगल उरांव के घर के पास ट्रैक्टर चालक को खड़ा करवा कर धमकाते हुए रविन्द्र उराँव ट्रैक्टर को चलाने का प्रयास किया और ट्रैक्टर चलने के साथ अचानक से ट्रैक्टर का इंजन खड़ा हो गया और रविन्द्र उरांव जमीन पर जा गिरा और ट्रैक्टर टॉली पलटी हो गया जिसके कारण उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज झा और राजकुमार बैठा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने ग्रामीणों के अनुसार बताया कि रविन्द्र उरांव अपराधी प्रवृति का था जो आए दिन गांव के एवं अनजान लोगों को धमकाते रहता था। इसी दरमियान ट्रैक्टर चालक को भी धमकी देते हुए जबरदस्ती ट्रैक्टर को चलाने का प्रयास किया और घटना घटी जिससे मौत हो गया। मृतक को गुरुवार को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित रखा गया है और सेन्हा थाना पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ कर दी गई। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक रविन्द्र उराँव आपराधिक केस में बेल पर कुछ माह पहले आया था।

Related Post