कोडरमा। दो दिन पहले तिलैया थाना अन्तर्गत वार्ड नम्बर 7 की एक महिला से अज्ञात बाईक सवार चेन स्नेचरों द्वारा चेन छीन लिया गया था। इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 196/26 दर्ज किया गया। उसी दिन रात्रि में पुनः तिलैया थानान्तर्गत विद्यापुरी, वार्ड नम्बर-9 निवासी अन्य महिला राखी भदानी से चेन स्नेच कर लिया गया, जिस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 198/26 दर्ज किया गया। उक्त दोनों घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनाओं का उद्भेदन करने, चेन स्नेचरों को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार करने हेतु मानवीय एवं तकनिकी सूचना एकत्रित किया गया तथा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखा जाने लगा। इसी क्रम में 3 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा दोनों चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 1 सोने जैसा चेन बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा घटना के समय अभियुक्तों का पहने कपड़ा को भी उसके निशानदेही पर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में वंश कुमार वर्मा, (पिता शंभू प्रसाद वर्मा, साकिन आजाद मुहल्ला, झुमरीतिलैया) और शिवम कुमार (पिता बिरवल प्रसाद, पाईबिघा, जिला गया) तथा एक नाबालिग को पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल और 3 मोबाइल भी बरामद किया गया। छापामारी दल में पुनि सह तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि कृष्ण कान्त कुमार यादव, सअनि अनुरंजन कुमार और पैंथर जवान व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
————-

