जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के गंगाडीह में मोहर्रम पर्व के अवसर पर, अमन आखड़ा , मोहर्रम कमेटी तत्वाधान में लाइसेंसी जहुर अंसारी के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण निकाला गया। जुलूस गंगाडीह से शुरू होकर,कोवाली मुख्य पथ,भेलाईडीह, होते हुए हल्दीपोखर राजकचहरी मैदान मुख्य सड़क तक पहुंचा। इस दौरान पुरे रास्ते में युवाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक करतब जैसे कि लाठी, तलवार घुमाना, रस्सी का फंदा से निकलना, आग का खेल सहित अन्य खेल दिखाया गया। पूर्व निर्धारित जुलूस मार्ग राजकचहरी मैदान मुख्य सड़क तक ही जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के दौरान बारिश में भींगते हुए भी युवाओ ने भी करतब दिखाए। मोहर्रम जुलूस में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था। इसके पूर्व अमन अखाड़ा द्वारा लाइसेंसी जहूर अंसारी,इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो,सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा, हल्दी पोखर ग्राम प्रधान मो.असलम,युवा नेता राजू कुंडू को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा के अध्यक्ष दिलावर खां, सचिव अफसर अली, उपाध्यक्ष रागीव हुसैन, कोषाध्यक्ष इफ्तिखार, शेख जफर अली ,शाहिल, इरशाद, इम्तियाज, जियाउल हक अंसारी, सलाउद्दीन,कासीम,करीम,लाल,काशुउद्दीन के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीओ निकीता बाला,इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा,सीआई हेमंत कुमार,थाना प्रभारी कोवाली मुकेश कुमार साव, थाना प्रभारी पोटका सन्नी टोपो,सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहे।
वाईट –अफसर अली–सचिव

