Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद, एक पकड़ाया

कोडरमा सतगावां ।। मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में सतगावां पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी थाना, जिला नालंदा (बिहार) के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान 23 जून को चोरी के कुल पांच मोटरसाईकिल को नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला सोहनकुआँ स्थित निरूद्ध किशोर के घर से बरामद किया गया। चोरी के कुल 5 मोटरसाईकिल में से 3 मोटरसाईकिल कोडरमा जिला (जिसमें दो कोडरमा थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल एवं एक सतगावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल) को बरामद किया गया एवं उक्त कांड में संलिप्त एक विधि विरूद्ध किशोर को लहेरी थाना नालंदा के द्वारा विधिवत निरूद्ध किया गया है। उक्त कांड में संलिप्त शेष बचे दो अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में सतगावां थाना प्रभारी बबलु कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Post