Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

परिमल नाथवानी की जीत पर डॉ. पवन पांडेय ने दी बधाई, कहा– झारखंड के विकास को मिलेगी नई गति

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर एनसीपी (नगर निकाय) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पवन पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली यह सफलता गठबंधन की सकारात्मक सोच और विकासोन्मुखी राजनीति पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी अपने लंबे अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और संसदीय कार्यों की समझ के बल पर झारखंड तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। डॉ. पांडेय ने कहा कि नाथवानी के पुनः राज्यसभा पहुंचने से झारखंड के विकास संबंधी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।

डॉ. पवन पांडेय ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी को सफल, जनहितकारी और प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post