Breaking
Wed. Jul 8th, 2026

ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कोडरमा ।। सतगावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत के कारण हुई। मिली जानकारी के अनुसार गाजेडीह ग्राम निवासी दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष रविवार देर रात गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गाजेडीह लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जो गोविंदपुर से गांवा की ओर जा रहा था उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह अपने दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद आज दीपक का दाह संस्कार किया गया । पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद से मृतक के गांव गाजेडीह में शोक की लहर है ।।

Related Post