जमशेदपुर—
कहते हैं ना नारी शक्ति में अपार शक्ति के साथ साथ ममता का अपार भंडार है. इसी का जीता जागता उदाहरण आज पेश किया है, जमशेदपुर के पौराणिक प्रतिष्ठानों में से एक मिलानी के महिला सदस्यों द्वारा संचालित निवेदिता के सदस्यों ने शुक्रवार को निवेदिता के 8 वें वर्ष यानी स्थापना दिवस पर, अपने अपनों के बीच खुशियां बांटने पहुंचे जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच केंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में।, वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों को कराया स्वादिष्ट भोजन।उद्देश्य रहा तो सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा. वर्ष भर विभिन्न दिशाओं में निवेदिता के सदस्य, धरातल में रह रहे ऐसे जरुरतमंदों तक अपनी सेवाएं प्रदान करते, इतने नारी शक्तिओं को एक साथ अपने बीच पाकर उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी। ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए निवेदिता के सभी सदस्यों ने, संस्था के 8 वें वर्ष को मानव सेवा के नाम समर्पित करते हुए यादगार बना दिया। टीम पीएसएफ के द्वारा चलाया जा रहा फूड अभियान में सहयोगी मित्र बनने के लिए टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।. निवेदिता से चैताली, रूमी, सीमा, मॉली, पूरबी, उमा, दीपा, भानुमती, काकोली, सोमी, अपर्णा, केया, रूपा, मौसमी, मोम, रीना, सुनंदा, बुलबुल, जयंती, मानसी, मोउ, शिमा. उपस्थित थे।

