Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

सुंदरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मानसिक बीमारी से चल रहा था इलाज

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है, जो परसुडीह के सरजामदा इलाके की रहने वाली थीं। पारिवारिक कारणों से वह पिछले कुछ दिनों से सुंदरनगर स्थित अपने मामा के घर पर रह रही थीं।

मृतका के पति अरविंद मांझी ने बताया कि वह ओडिशा के बड़बिल में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और करीब दो महीने से रांची में उनका इलाज चल रहा था। दंपति के दो बच्चे हैं।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन से चार बजे के बीच लक्ष्मी घर से निकली थीं। उन्होंने अपनी मौसी से कहा था कि वह सुबह की सैर पर जा रही हैं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई है।

जांच के दौरान परिजनों ने शव की पहचान लक्ष्मी मुर्मू के रूप में की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि वह बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई थीं। परिजनों का कहना है कि मानसिक तनाव और बीमारी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।

Related Post