Breaking
Fri. Jun 5th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, चाईबासा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मौहम्मद शाकिर ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर मौहम्मद शाकिर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। मनुष्य अपने जीवन के लिए प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों पर निर्भर है, इसलिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और पालन-पोषण भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि धरती की हरियाली बनी रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एस.बी. ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष आनंद प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पीयूष श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रवि चौधरी, सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एंजेलिना नीलम मड़की तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पूजा पांडेय सहित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।

इस दौरान न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Related Post