Breaking
Sun. May 31st, 2026

पांच दिन की तलाश के बाद मिली नाबालिग, रांची से बरामद,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

बोकारो:- चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, कढ़मा गांव निवासी ने नाबालिग़ पुत्री अपहरण की शिकायत चतरोचट्टी थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी नकुल कुमार महतो (28 वर्ष), निवासी जरकुंडा, थाना चतरोचट्टी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज कांड संख्या 28/2026 में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद नाबालिग का आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। वहीं आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Post