Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

आईएमएफ नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन, छह पदक जीते

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) क्लाइम्बिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने आईएमएफ नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 23 मई को इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (साउथ जोन) द्वारा आर्मी एडवेंचर विंग के सहयोग से वेलिंगटन स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में किया गया था।

प्रतियोगिता में TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में जोगा पूर्ति ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी को सफलता दिलाई।

अंडर-17 बालक वर्ग में सुदर्शन मुर्मू ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में बसंती मुर्मू ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-15 बालक वर्ग में संकर सिंह कुंटिया ने रजत पदक और देवराज सरदार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-13 बालक वर्ग में नीरज महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।

TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी के खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि अकादमी द्वारा जमीनी स्तर पर क्लाइम्बिंग खेल को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। अकादमी को स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर JCAPCPL का सहयोग प्राप्त है, जिसकी मदद से क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स और क्लाइम्बिंग को बढ़ावा देने के लिए मजबूत खेल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

Related Post