Breaking
Tue. May 26th, 2026

*7 जून को होगा जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड का एक दिवसीय कराटे समर कैंप*

चाईबासा: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 7 जून रविवार को संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय कराटे समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन जेकेएआई झारखंड चाईबासा ब्रांच द्वारा किया जा रहा है।

12 घंटे के इस समर कैंप में जेकेएआई झारखंड के पंजीकृत नए एवं पुराने कराटेकार, व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। कैंप के दौरान कराटे के किहोन, काता और कुमीते के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस, बॉडी फिटनेस, नानचाकू प्रशिक्षण, कंसंट्रेशन गेम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

समर कैंप में कुछ गतिविधियों की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपने साथ वाटर बोतल लाने की अपील की है। वहीं, जो छात्र-छात्राएं नानचाकू प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, उन्हें अपना नानचाकू साथ लाने को कहा गया है।

जेकेएआई झारखंड चाईबासा ब्रांच ने अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं से समर कैंप में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post