Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

*रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं*

*रांची।* झारखंड में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से राज्य में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम केंद्र रांची ने आज *25 सितंबर* के लिए भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान *हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे* तक पहुंच सकती है और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।

आज कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश?

विभाग के अनुसार आज इन जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना है:

– *भारी बारिश का अलर्ट:* हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार
– *मध्यम से तेज बारिश:* रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका

राजधानी रांची में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम से तेज बारिश होगी। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 22°C के आसपास रहने का अनुमान है। fe85

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार *26 और 27 सितंबर* को भी झारखंड में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 26 सितंबर को 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि 27 से 29 सितंबर के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश और छींटे पड़ने की संभावना है। 9a60

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। गरज-चमक और वज्रपात के समय खुले खेत, नदी-नाले, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसान भी खेतों में जाने से परहेज करें।

Related Post