Breaking
Thu. May 21st, 2026

गुवा में लापता तीन बच्चे सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस

गुवा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद ठाकुरा गांव समेत आसपास के इलाके में राहत का माहौल है। जानकारी के अनुसार ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया 15 मई से लापता था। वह गुवासाई स्कूल से घर लौटने के बाद दो दोस्तों के साथ खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी रही। गुरुवार सुबह हिरजीहाटिंग क्षेत्र में तीन बच्चों के भटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बरामद कर थाना ले आई। पूछताछ के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Post