Breaking
Wed. May 20th, 2026

सेंधमारी कर चोरी करने के प्रयास में युवक पकड़ा गया

कोडरमा। जिले की तिलैया पुलिस ने एक मकान में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास को असफल कर दिया है। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर का है। जहां एक चोर द्वारा सेंधमारी कर घर में प्रवेश कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए केशव प्रसाद मुखर्जी के पड़ोस में रहने वाले शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें अपने घर के पिछले हिस्से में कुछ आवाज सुनाई दी। इसके पश्चात वे वहां पहुंचे और खोजबीन करने लगे। इस दौरान उन्हें केशव प्रसाद मुखर्जी के दीवार में एक बड़ा सा छेद दिखाई दिया। नजदीक जाने पर उसने देखा कि एक चोर सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। चोर को देखते ही शुभम ने आसपास के लोगों को शोर मचा कर वहां इकट्ठा कर लिया और साथ ही साथ इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उक्त चोर को घर से बाहर निकाला। पकड़े गए चोर की पहचान झुमरी तिलैया के वार्ड नंबर 17 स्थित भादोडीह के रहने वाले दिनेश रविदास के पुत्र कृष्णा रविदास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार कृष्णा का पूर्व में भी चोरी को घटना को अंजाम देने का इतिहास रहा है। इधर तिलैया पुलिस द्वारा कृष्णा रविदास के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Post