Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

जमशेदपुर। मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सरयू राय ने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है।

गौरतलब है कि सरयू राय शुक्रवार देर रात जमशेदपुर लौटे। शनिवार को उन्होंने सोनारी और आदित्यपुर जाकर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवाओं के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान श्री राय के साथ उनके जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अनिकेत सिंह सावरकर आदि भी मौजूद रहे।

Related Post