चतरा : गिद्धौर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने गिद्धौर फुटबॉल टांड़ इलाके में घेराबंदी कर दोनों तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद 55,500 रुपये, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

