Breaking
Sun. May 10th, 2026

हाता तिरिंग नेशनल हाईवे 220 का हाल जगह-जगह गड्ढा बन जाने से रास्ता बदहाल स्थिति में है, झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन ।

जमशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता- तिरिंग नेशनल हाईवे 220 की हालत जगह-जगह पर अत्यंत खराब हो चुका है। यह नेशनल हाईवे 220 में हल्दीपोखर बाजार ,नागा,हेंसड़ा सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। आम जनता के लिए दैनिक परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रही है। बही नेशनल हाईवे 220 सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पदयात्रा निकाली और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ केंद्र सरकार के अधीन है। एनएचएआई विभाग सड़क निर्माण को लेकर चुप्पी साध ली है। विभाग के पदाधिकारी केवल कार्यालय में बैठक कर ड्यूटी का कोरम पूरा कर रहे हैं। गड्ढों के कारण आम नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में झामुमो के आंदोलन उपरांत इस सड़क के रसूनचोपा से पालीडीह तक मरम्मत हुई, लेकिन घटिया मरम्मत से पुनः सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। झामुमो सड़क की स्थिति से विधायक संजीव सरदार एवं एनएचएआई विभाग को मांगपत्र सौंपेगी। सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो पुनः आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुबोध सरदार,जिकरूल होदा, ग्राम प्रधान मो.असलम,देव पालित, हिमांशु सरदार, जमाल खान,रिज्जू, अबुल हयात, रोहित राम, अपूर्व गुहा,सागर सरदार, प्रकाश सरदार,शुभम पालित,बुधुराम सरदार आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

वाईट—देव पालित।

वाईट—बबलू चौधरी।

वाईट—हिमांशु सरदार।

वाईट–सुबोध सरदार।

Related Post