चाईबासा: रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती के अवसर पर निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, चाईबासा शाखा की ओर से शनिवार 09 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:30 बजे से चाईबासा के पिल्लाई हॉल में किया जाएगा।
सम्मेलन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में कोलकाता से आए मशहूर गायक तथा स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान रबींद्र संगीत, रबींद्र नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन को लेकर चाईबासा के बंग समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में साहित्य, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रबींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, संगीत और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, चाईबासा शाखा की ओर से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सम्मेलन के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

