Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से जामदा पंचायत के रुगड़ी साई गांव निवासी मुंनसी सरदार एवं सुपेन सरदार का एब्सेस्टार घर का छप्पर उड़ गए।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के जामदा पंचायत अंतर्गत गांव रुगड़ी साई में बीते शुक्रवार शाम को आए भयंकर आंधी, तूफान एवं ओलावृष्टि से गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भयंकर आंधी तूफान के करण गांव के मुंनसी सरदार एवं सुपेन सरदार का घर को क्षतिग्रस्त करते हुए, घर का का छप्पर उड़ा दिया। जिसके कारण रात भर परिवार के संग मजबूरन खुले छत के नीचे रहने को मजबूर हो गया। आंधी- तूफान से घर के छत क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण घर में रखे धान, चावल , कपड़े के साथ साथ घर के सभी सामान भींग घर बर्बाद हो गए। वही मजदूरी करके अपने परिवार चलाने वाले गरीब मुंनसी सरदार एवं सुपेन सरदार ने सरकार का आपदा राहत का उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं।

Related Post