Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

आदिम भूमिज ओवार अखाड़ा पालिडीह, रसुनचोपा पंचायत कमेटी के द्वारा वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के 236 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के पालिडीह चौक में आदिम भूमिज ओवर अखाड़ा पालिडीह, रसुनचोपा पंचायत कमेटी के द्वारा शनिवार 25 अप्रैल 2026 को चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस आयोजन में पालिडीह चौक पर स्थित वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के प्रतिमा पर भूमिज समाज के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रधान, नाया, देवरी, एवं उपस्थित समाज के बुद्धिजीवियों के द्वारा पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर ओर जल, जंगल, जमीन रक्षा के उनके संदेश को याद करते हुए, उनके राह पर चलने का संकल्प लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु सरदार एवं हरीश चंद्र सरदार ने कहा कि वीर शहीद गंगा गंगा नारायण सिंह आदिवासी क्रांतिकारी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक थे। वीर शहीद गंगा नारायण सिंह ने 1832- 33 के दौरान भूमिज किसानों एवं जमींदारों के साथ अंग्रेजो के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। उनके दिए गए संदेश को याद करते हुए इस क्षेत्र में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।

मौके पर परगल सरदार, सुनील सरदार ,गणेश सरदार, दीपक सरदार, मनसुक सरदार, मनोज सरदार, तथा नाया श्री उलिजन सरदार , देवरी दहाड़ सरदार, कमेटी के अध्यक्ष हरिशचंद्र सरदार, सचिव हिमांशु सरदार, सविता सरदार, शेफाली सरदार, असावती सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post