Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

न्यायालय परिसर में शीतल पेयजल, ओआरएस व चिकित्सा व्यवस्था शुरू

चाईबासा: बढ़ती गर्मी को देखते हुए न्यायालय परिसर में आम लोगों को राहत देने के लिए शीतल पेयजल, ओआरएस और चिकित्सीय व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यह पहल झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर की गई।

इस व्यवस्था के तहत न्यायालय परिसर में आने वाले वादी, प्रतिवादी और अन्य आगंतुकों को नि:शुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

साथ ही जरूरत पड़ने पर ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि गर्मी के कारण किसी को परेशानी न हो।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि प्राधिकार का उद्देश्य न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत दिलाना है।

उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था की शुरुआत की गई है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

इस पहल का विधिवत उद्घाटन किया गया और मौके पर अधिवक्तागण, पीएलवी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। इस व्यवस्था से न्यायालय आने वाले लोगों को गर्मी के दौरान काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Related Post