Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

मेजो गोड़ा में हातु मुड़ा लखिश्वर सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह को नए सिरे से गठन किया गया।

जमशेदपुर / पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह के द्वारा हातु मुड़ा लखिश्वर सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरिना एवं आस पास क्षेत्र के गांव, मेजोगोड़ा, पतिसाई, हरिना, नारदा, कुंदरूकोचा, बोंगाडूंगरी, कंदर, कोराडकोचा, देंगाम, फूलझारी, आतेझारी, रगड़ासाई, रुगड़ीसाई, जोजोडीह, सिगदी, सरजोमडीह, गोमेयासाई, पुखुरिया, बोड़ाम, बाड़ेडीह, बकमडीह, कोवाली, कैरासाई, पावरु, चाकड़ी, कलमडीह, पंड्या साई के हातु मुड़ा नाया और ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।. ईस बैठक में दिसुम हादी के विषय पर चर्चा किया गया । बैठक में खुलासा हुआ की आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह को अंधकार में रख कर एक काम चलाव कमिटी एक राजनीतिक दल के इशारे से बनाया गया। इसलिए अवैध कमिटी को हटा कर , सर्वस्ममती से भूमिज समाज के प्रबद्ध लोगों के देख रेख में पुन : आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति , बुनुडीह को नये सिरे से गठन किया गया ।

अब आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह एक स्वतंत्र कमिटी कहलायेगा. किसी भी कमिटी के अधीन रहना नहीं होगा । इस कमिटी का मुख्य उद्देशय समाज का धार्मिक कार्य को संरक्षण तथा समाज के कल्याण से संबंधित कार्य होगी । वर्तमान में इसका अध्यक्ष हीरो सिंह सरदार, को बनाया गया है।. अभिषेक सरदार, को सचिव तथा कोषाध्यक्ष कोकिल सरदार को बनाया गया है, और तीन महीना के अंदर शेष पदों में विस्तार कर समाज तथा संबंधितों को सूचित करने को कहा गया है। .

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार, दिसुम नाया सुशांत सरदार, युधिष्ठिर सरदार, कालीदास सरदार, कार्तिक सरदार, मोहन लाल सरदार, विभिषण सरदार, महीन सरदार, अवित्र सरदार, बुड्ढेश्वर सरदार, अजीत सरदार, सपन कुमार सरदार, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार, उत्तम सिंह, मनोज सरदार, गुहीराम सरदार, हेमंत सरदार, रामचंद्र सरदार आदि उपस्थित रहे

Related Post