Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल में कर्मचारियों एवं मेडिकल स्टाफ के लिए बस सेवा की शुभारंभ की गई । इसके उद्घाटन सत्र में यूनियन के अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री श्री आरके सिंह , प्रबंधन की ओर से ईआर हेड सौमिक रॉय, हॉस्पिटल हेड डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा,
रजत सिंह , आरके सिंह , राकेश कुमार समेत यूनियन के तमाम ऑफिस वेयरर मौजूद थे।
गौरतलब हो कि पिछले वेतन समझौते के दौरान यूनियन के द्वारा अस्पताल कर्मियों, नर्स आदि के आवागमन के लिए बस सेवा बहाल करने की मांग को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखी गई थी। जिसे प्रबंधन ने स्वीकृत कर लिया। फलस्वरूप तय समय सीमा के अनुसार बस सेवा शुरू की गई। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि अस्पताल कर्मियों के यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए यूनियन एवं प्रबंधन की यह सराहनीय पहल है।

Related Post