Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, दो हिरासत में*

रांची :* रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉलोनी, अपर चुटिया के सामने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मौके से 250 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए हुए पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात की गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की।

*अवैध भंडारण का खुलासा*

छापेमारी के दौरान टीम को एक स्थान पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध तरीके से जमा मिला। आशंका है कि इन सिलेंडरों को बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए स्टॉक किया गया था। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

*दो लोग हिरासत में*

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि सिलेंडर कहां से लाए गए और इसे किस नेटवर्क के जरिए बेचा जा रहा था।

*रेड की कार्रवाई देर रात तक जारी*

खबर लिखे जाने तक मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम की कार्रवाई जारी थी। सिलेंडरों की गिनती और जांच की जा रही है कि इनमें कितने घरेलू और कितने व्यावसायिक सिलेंडर हैं।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि: सिलेंडर किस एजेंसी या सप्लाई चैन से आए
गैस की अवैध बिक्री कहां-कहां की जा रही थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं प्रशासन का कहना है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Related Post